फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पटेल के बचाव में उतरे केजरीवाल, जेल में मुलाकात के बाद जारी किया विडियो 

Sun, 05 Jun 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात की जेल में बंद हार्दिक पटेल का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बचाव किया है। पटेल के समर्थकों से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने एक विडियो भी जारी किया है। जिसमें गुजरात सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि पटेल के साथ गलत हो रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विडियो में पूछा कि हार्दिक पटेल का दोष क्या है? हार्दिक पटेल ने गुजरातियों व समाज के लिए आवाज उठाई।

गुजरात के लोग पटेल पर हो रही कार्रवाई से नाराज हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ ना तो आवाज उठाई और न ही देश तोड़ने वाली ताकतों का समर्थन किया।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री खड़से देश के खिलाफ काम करने वाले दाउद इब्रहाहिम के साथ बात कर रहे हैं। इसलिए हार्दिक पटेल नहीं खड़से देशद्रोही हैं।
  Watch @ArvindKejriwal's video message on sedition charges on Hardik Patel: https://t.co/qjnqKIeEgO#AKSpeaks4Patidar — AAP Gujarat (@AAPGujarat) June 4, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें