फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्ची हमले पर पहली बार बोले केजरीवालः ये लोग मिलकर मुझे मरवाना चाहते हैं

Wed, 21 Nov 2018 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली सचिवालय में खुद पर हुए मिर्ची हमले पर मुख्यमंत्री केजरीवाल पहली बार बोले हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि 2 साल में मुझ पर 4 बार हमले हुए हैं। मुझ पर हमले हो नहीं रहे, करवाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि हम लोग इनकी आंखों का रोड़ा बन चुके हैं। ये लोग मिलकर मुझे मरवाना चाहते हैं। ये बार-बार हम लोगों के ऊपर हमले करवा रहे हैं। 



गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में केजरीवाल से मिलने आए एक शख्स ने उन पर मिर्ची अटैक किया था। पहले उस शख्स ने केजरीवाल के हाथ में एक पर्ची थमाई और फिर पैर छुए। उसके बाद चेहरे पर मिर्ची पाउडर से हमला किया। इस कोशिश में केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया था। 

अचानक हुई इस घटना में मुख्यमंत्री के निजी स्टाफ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घटना को दिल्ली पुलिस और भाजपा की साजिश करार दिया है। उन्होंने सवाल किया कि यह कैसे संभव है कि कोई व्यक्ति अति सुरक्षित  सचिवालय के अंदर तक मिर्च पाउडर लेकर पहुंच जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें