फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आईएसआई को बुलाकर मोदी जी ने भारत माता की पीठ पर छुरा घोंपा है'

Tue, 05 Apr 2016 11:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल मोदी पर लगातार तीखे हमले बोलते हैं।
विज्ञापन
पठानकोट हमले को लेकर जांच करने आई पाकिस्तानी जेआईटी टीम की रिपोर्ट लीक होने के बाद आज सुबह से ही राजनीतिक गलियारों में कोहराम मचा हुआ है। इसी लीक रिपोर्ट को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज सीधे-सीधे पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर उन्होंने पाकिस्तान के सामने घुटने क्यों टेके।
विज्ञापन


केजरीवाल ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस का आचरण 'मुंह में राम बगल में छुरी' जैसा है। एक तरफ तो भारत माता की जय बोलते और बुलवाते हैं और दूसरी तरफ आईएसआई को बुलाकर बिरयानी खिलाकर भारत माता की पीठ पर छुरा भोंकते हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तान की जिस जेआईटी टीम को पठानकोट हमले की जांच के लिए बुलाया था उसने अपनी रिपोर्ट में कहा है ये 'भारत का ड्रामा' है। पाकिस्तानी ‌जांच टीम की रिपोर्ट में ये बात है कि भारत ने पठानकोट हमला पाकिस्तान के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने आईएसआई को दी क्ल‌ीनच‌िट

सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के इतने सालों तक किसी भी प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के सामने घुटने नहीं टेके, लेकिन मोदी ऐसे पहले पीएम हैं जिन्होंने न जाने किस दबाव के चलते पाकिस्तान के आगे घुटने टेक दिए।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने तो पूरी तरह से भारत की विदेश नीति ही बदलकर रख दी है। कल तक हम विश्वभर में कहते थे कि आईएसआई हमारे यहां आतंकी हमले करा रहा है और आज हम उसी को जांच के लिए बुला लाए।

केजरीवाल आगे बोले कि इस तरह तो मोदी ने सीधे तौर पर आईएसआई को क्लीनचिट दे दी। उनका कहना था कि अब हमारी कौन सुनेगा, लोग कहेंगे कि आईएसआई को तो आपने जांच के लिए बुलाया था।

केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी को देश से विश्वासघात करने के लिए माफी मांगनी चाहिए और बताना चाहिए कि उनके और नवाज शरीफ के बीच पाकिस्तान में क्या डील हुई जो मोदी जी के पाकिस्तान दौरे के हफ्तेभर बाद ही पठानकोट में हमला हो गया और पीएम ने पाकिस्तान को एक पत्र भी लिखकर इस हमले का कारण नहीं पूछा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें