दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया। स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस की परेड में छात्र, दिल्ली पुलिस के जवान, और NCC कैडेट शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने तिरंगा फहराने के साथ लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए सरकार के फैसलो और नीतियों को बताया। केजरीवाल ने जनता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार निर्णय लेने वाली सरकार आई है। उन्हें पैसे नहीं बनाने इसलिए वे रोज बहुत से निर्णय ले रहे हैं। इस सरकार की सबसे बड़ी पूंजी जनता, युवा और बच्चे हैं। इसलिए शिक्षा का बजट दोगुना कर दिया।