फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने विद्युत अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- पीएम को आगाह करो

Sun, 07 Oct 2018 05:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
विज्ञापन

विद्युत अधिनियम में केंद्र सरकार की तरफ से प्रस्तावित संशोधनों के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोर्चा खोल रखा है। इस बारे में गैर-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखने के दूसरे दिन रविवार को केजरीवाल ने भाजपा व एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। केजरीवाल ने अपील की है कि सभी मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मुलाकात कर प्रस्तावित संशोधनों से पैदा होने वाले खतरों की जानकारी दें।

विज्ञापन


अपने पत्र में केजरीवाल ने माना है कि भाजपा-एनडीए से होने के नाते केंद्र के खिलाफ बोलना इनके लिए आसान नहीं होगा। फिर भी, प्रस्तावित संशोधन इतने खतरनाक हैं कि उनसे प्रधानमंत्री को आगाह कराना बेहद जरूरी है। केजरीवाल ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों से गुजारिश की है कि वह निजी तौर पर प्रधानमंत्री से मुलाकात कर संभावित खतरों की जानकारी उनको दें।

अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा है कि केन्द्र सरकार इन संशोधनों को संसद के शीतकालीन सत्र में पास करवाना चाहती है। अगर यह पास हो जाते हैं तो बिजली क्षेत्र की सारी शक्तियां केन्द्र सरकार में निहित हो जाएंगी। राज्य सरकारें कोई भी फैसला नहीं ले सकेंगी। यही नहीं, केजरीवाल ने पत्र में कहा है कि इससे बिजली के दाम में भारी बढोत्तरी होगी। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार और किसान बुरी तरह पिस जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें