फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल बोले, मोदीजी हर विपक्षी नेता राहुल गांधी नहीं

Wed, 21 Dec 2016 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ममता केजरीवाल
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो अपने सभी विपक्षियों से एक जैसा ना समझें, हर कोई राहुल गांधी नहीं है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि मोदीजी को अपने सभी विपक्षियों को सीबीआई का डर दिखाने की कोशिश ना करें क्योंकि सब राहुल गांधी नहीं हैं। Modi ji, don't try to coerce opposition into submission thro CBI. Everyone is not Rahul Gandhi. https://t.co/G06VdDJIdP — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 20, 2016


केजरीवाल ने ये ट्वीट पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए किया था। इस ट्वीट में ममता बनर्जी ने उनकी पार्टी टीएमसी के सांसद को सीबीआई की तरफ से तीन बार फोन आने की बात कही थी। साथ ही सुश्री बनर्जी ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया था।
विज्ञापन
Why is BJP govt doing vendetta politics? Our party LS leader got 3 calls from CBI .Nothing will deter us from fight against #DeMonetisation — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 20, 2016
विज्ञापन

सीबीआई ने त्रिणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय को समन भेजा है

mamta- kejriwal
गौरतलब है कि सीबीआई ने त्रिणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय को समन भेजा है। ममता बनर्जी का दावा है कि सुदीप को सीबीआई की तरफ से तीन बार कॉल आ चुकी है, लेकिन इससे वो डरने वाले नहीं और नोटबंदी के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री जब ममता बनर्जी के समर्थन में सामने आए तो ममता ने उनके ट्वीट के लिए एक धन्यवाद ट्वीट भी किया। . @ArvindKejriwal Many thanks for your support on this. Many thanks Arvind — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 20, 2016


वहीं जब बीजेपी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीबीआई की कार्रवाई को राजनीतिक बदला होने की बात से इंकार किया। पार्टी ने कहा कि अगर टीएमसी के सांसद ने कुछ गलत नहीं किया है तो वो सीबीआई की कार्रवाई से इतने परेशान क्यों हैं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें