फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले केजरीवाल, पूरी दुनिया में गूंज रहा दिल्ली सरकार का डंका

Sun, 20 Oct 2019 01:15 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उन्होंने जितना पुण्य 45 साल में नहीं कमाया, उतना 5 साल में कमा लिया है। दिल्ली में ऐसे काम हुए, जिससे जनता आम आदमी पार्टी (आप) के हर कार्यकर्ता को आशीर्वाद दे रही है। अरविंद केजरीवाल शनिवार को छतरपुर और तुगलकाबाद में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली में बिजली सबसे सस्ती मिल रही है। वहीं, दिल्ली का प्रदूषण 25 प्रतिशत तक कम किया। इसे पूरी दुनिया जानना चाहती थी। इसके लिए डेनमार्क बुलाया गया। लेकिन जाने की इजाजत नहीं मिली। इसे उन्होंने अपमान का विषय नहीं बनाया। एक भाजपा नेता ने कहा कि इसमें मेयर को नहीं बुलाया गया। 

केजरीवाल के मुताबिक, उनको बताना चाहता हूं, पूरी दुनिया में संदेश है कि दिल्ली सरकार ही काम कर रही है। नगर निगम काम नहीं कर रहा है। इसी कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री को बुलाया गया। आज पूरी दुनिया में दिल्ली सरकार का डंका बज रहा है।
विज्ञापन


आप का भाजपा पर हमला

दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा पर हमला बोला है। गौतम का आरोप है कि संत रविदास मंदिर को तुड़वाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में भाजपा नेताओं का झूठ बेनकाब हो गया है। सरकार के वकीलों की तरफ से दाखिल किए गए हलफनामे से साफ है कि इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं विधायक विजेंद्र गुप्ता ने गलतबयानी थी।

मीडिया से बात करते राजेंद्र पाल गौतम ने हलफनामे का हवाला देते हुए कहा कि संत रविदास मंदिर की जमीन केंद्र शासित डीडीए के अधीन ही थी। इस पर निर्माण की अनुमति केंद्र सरकार से ही मिलनी थी। जबकि भाजपा नेता इस मामले में लगातार गलतबयानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें