दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ, इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीलिंग के मुद्दे को उठाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कस दिया।
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री को सीलिंग मामले को लेकर खत लिखा था लेकिन आजतक उन्होंने खत का जवाब नहीं दिया है।
केजरीवाल का दावा है कि सीलिंग की दिक्कत को दो मिनट में सुलझाया जा सकता है, और अगर 31 मार्च तक सीलिंग की दिक्कत दूर नहीं की गई तो अरविंद केजरीवाल खुद व्यापारियों के साथ हड़ताल पर बैठेंगे।