फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने जारी की 'मोदी के चमचों' की लिस्ट

Sat, 18 Jun 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेता और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान को राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान (निफ्ट) का नया निदेशक बनाए जाने पर चुटकी ली है।  
विज्ञापन
केजरीवाल ने शनिवार दोपहर किए एक ट्वीट में कहा, "मोदी जी ने भी चुन-चुन के चमचों की फौज जमा की है। गजेंद्र चौहान, चेतन चौहान, पहलाज निहलानी, अरणब गोस्वामी और स्मृति इरानी।"

अरणब गोस्वामी के नाम से संचालित एक अर्णब गोस्वामी अकाउंट से केजरीवाल को जवाब दिया गया, "आपका एक आशुतोष उन सब पर भारी है।" वहीं किंशू कुमार ने केजरीवाल को हिदायत देते हुए लिखा, "श्री केजरीवाल जैसी भाषा का इस्तेमाल आप ट्वीट में करते हैं वो बताता है कि आप कैसे परिवार से हैं और आपके परिजनों ने आपको क्या सिखाया है। "
विज्ञापन
Modi ji ne bhi chun chun ke chamchon ki fauj jama ki h- Gajendra Chauhan, chetan chauhan, pahlaj nihalani, arnab goswami, smriti irani — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 18, 2016

 
विज्ञापन

यूजर्स ने दी सीएम को मर्यादा में रहने की नसीहत

पहलाज निहलानी
केजरीवाल के ट्वीट के जवाब में रितिका झा ने लिखा, "कितने शर्म की बात है। एक केंद्र शाषित प्रदेश का मुख्यमंत्री एक कैबिनेट मंत्री स्मृति इरानी को चमचों की फौज में गिन रहा है। ये बेईमान आचरण है।"

वहीं राजीव हेगड़े ने लिखा, "केजरीवाल जी आपको क्या हो गया है? आलोचना में भी मर्यादा बनाए रखिए, आप दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। लेकिन आप तो स्कूल के बच्चों जैसे ट्वीट कर रहे हैं।" पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान को राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान निफ्ट का नया निदेशक बनाया गया है।

इससे पहले गजेंद्र चौहान को भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान का निदेशक बनाए जाने पर विवाद हुआ था। एफटीआईआई के छात्रों ने महीनों तक गजेंद्र चौहान के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया था।

सीबीएफसी यानी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के चेयरमैन पहलान निहलानी एक साक्षात्कार में स्वयं को 'मोदी की चमचा' कह चुके हैं। केजरीवाल ने जिन लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चमचा कहा है उनमें चर्चित टीवी पत्रकार अरणब गोस्वामी और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का भी नाम लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें