दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कभी-कभी कुछ ऐसा कर जाते हैं जो चौंकाने वाला होता है। जी हां केजरीवाल ने कुछ ऐसा ही सोमवार की आधी रात को किया। तमाम लाव-लश्कर को छोड़ अरविंद केजरीवाल पत्नी के साथ घर से निकल पड़े।
विज्ञापन
2 of 6
kejriwal at gurudwara
अक्सर कुछ हटकर करने वाले दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया जिसने सबको चौंका दिया। इस बार उन्होंने ये कारनामा आधी रात को अपनी पत्नी के साथ किया।
विज्ञापन
3 of 6
kejriwal at gurudwara
दरअसल बीते सोमवार की आधी रात को केजरीवाल अपने तमाम सुरक्षा इंतजाम आदि छोड़कर यूं ही पत्नी सुनीता के साथ गुरुद्वारे के लिए निकल पड़े। केजरीवाल ने रकाबगंज गुरुद्वारे पहुंचकर लाइन में लगकर दर्शन किए।
4 of 6
kejriwal at gurudwara
इस बात का खुलासा सबसे पहले आप विधायक जरनैल सिंह ने किया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये जानकारी दी कि केजरीवाल और उनकी पत्नी को रकाबगंज गुरुद्वारे में देखकर सोमवार आधी रात सैकड़ों भक्त हैरान रह गए।
विज्ञापन
5 of 6
kejriwal at gurudwara
जरनैल सिंह के अनुसार केजरीवाल ने रैनसबाई कीर्तन में भाग लिया, जो पूरी रात चलता है। वहां केजरीवाल 45 मिनट रुके।
जरनैल सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, 'केजरीवाल और उनकी पत्नी पंक्ति में 15-20 मिनट 'माथा टेकने' के लिए खड़े रहे और फिर एक साधारण श्रद्धालु की तरह गुरुबाणी सुनी। उनकी मौजूदगी की कोई घोषणा नहीं की गई और न ही उनके बैठने के लिए खास जगह सुरक्षित की गई थी।'