फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्नी के साथ वायरल हो रही केजरीवाल की तस्वीर, जानें क्यों मचा है बवाल

Tue, 25 Sep 2018 05:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक महिला के साथ तस्वीर राजनीतिक चर्चाओं को हवा देते हुए नई बहस को जन्म दे दिया है। दरअसल उनकी ये तस्वीर प्रभा मुन्नी नाम की एक महिला के साथ है जो मानव तस्करी करने के आरोपों में फरार चल रही है। वायरल तस्वीर में केजरीवाल प्रभा मुन्नी के बगल में बैठे दिख रहे हैं।

विज्ञापन


यह फोटो प्रभा मुन्नी के दिल्ली के पंजाबी बाग से गिरफ्तार होने के एक दिन बाद से ही वायरल हो रही है। 5 साल से फरार मुन्नी 25 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। प्रभा मुन्नी एनजीओ चलाने की आरोपी है जिसकी आड़ में वह प्लेसमेंट एजेंसी चला रही थी। 

इस एजेंसी के जरिए ही वह युवतियों को झारखंड से नौकरी का लालच देकर लाती थी। जब महिलाएं व युवतियां दिल्ली पहुंच जाती थीं तो उन्हें मानव तस्करी के रैकेट के तहत बेच दिया जाता था।
विज्ञापन


मुन्नी के खिलाफ झारखंड में दर्जनों मामले दर्ज हैं। उस पर झारखंड पुलिस ने 25000 का इनाम भी घोषित कर दिया है।  पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह अभी पता लगाना बाकी है कि प्रभा ने कितनी महिलाओं को मानव तस्करी में धकेला जो 2013 से गायब हैं। मुन्नी इस वक्त झारखंड पुलिस के कब्जे में है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें