फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल शपथ समारोह: रामलीला मैदान में लगेगा 'दिल्ली के निर्माता' नाम से मंच, बैठेंगे 50 लोग

Sat, 15 Feb 2020 07:51 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • शपथ ग्रहण समारोह में अलग-अलग तबके के लोग होंगे मौजूद
  • केजरीवाल और उनकी कैबिनेट लेगी शपथ
  • रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की सत्ता संभालने जा रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी कैबिनेट के साथ रामलीला मैदान में अनूठे तरीके से शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह ‘दिल्ली के निर्माता’ नाम से मंच होगा। इसमें दिल्ली को बनाने में अपनी भूमिका निभा रहे अलग-अलग तबके के लोग मौजूद रहेंगे। इसमें सफाई कर्मी व मजदूर से लेकर चिकित्सक, शिक्षक, स्थापत्यकार, छात्र सरीखे 50 लोग होंगे। सभी अपने-अपने तबके का मंच पर प्रतिनिधित्व करेंगे। केजरीवाल व उनकी कैबिनेट इनके बीच में शपथ लेगी।

विज्ञापन


पार्टी दफ्तर में इसकी जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में उन लोगों को विशेष तौर पर बुलाया गया है, जिन्होंने बीते पांच साल में दिल्ली के विकास में अहम योगदान दिया है। आप सरकार अगले पांच में इनके सहयोग से ही दिल्ली की तस्वीर बदलेगी।

बकौल मनीष सिसोदिया, बीते पांच साल में जिन लोगों ने दिल्ली को बनाने और चलाने में अहम योगदान दिया है और जो आगे भी दिल्ली को चलाने में योगदान देंगे, ऐसे 50 अलग-अलग सेक्टर के लोगों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन


इसमें अध्यापक, सिगनेचर ब्रिज के निर्माता, आग बुझाते हुए जान देने वाले फायर फाइटर का परिवार, डोर स्टेप डिलीवरी करने वाले लोगों के प्रतिनिधि, बाइक एंबुलेंस के चालक, फरिश्ते योजना के तहत दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने वाले लोग मेहमान के तौर पर मंच होंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें