फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद BSF जवान नरेंद्र सिंह के परिवार से मिले सीएम केजरीवाल, 1 करोड़ मुआवजे का किया ऐलान

Fri, 21 Sep 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शहीद के परिवार से मिले केजरीवाल - फोटो : ट्विटर
जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ सेक्टर में सीमा पर तैनात शहीद जवान नरेंद्र सिंह की आतंकियों द्वारा की गई हत्या और फिर उनके शव के साथ बर्बरता के बाद एक बार फिर पूरे देश में उबाल है। इसी बीच आज आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  शहीद बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह के परिवार से सोनीपत पहुंचकर मुलाकात की।
विज्ञापन

2 of 4
शहीद के परिवार से मिले केजरीवाल - फोटो : ट्विटर
केजरीवाल ने यहां पहुंचकर शहीद के बेटे और पत्नी से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और 1 करोड़ रुपए के मुआवजे का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश की सरकार सुनिश्चित करे कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। बता दें कि जवान नरेंद्र की हत्या 18 सितंबर को की गई थी।
विज्ञापन

3 of 4
शहीद के परिवार से मिले केजरीवाल - फोटो : ट्विटर
वहीं केजरीवाल ने सरकार द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाने पर सरकार पर हमला बोला। ट्वीट कर केजरीवाल ने लिखा, 'सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाने का सबसे अच्छा तरीका तो ये होगा कि प्रधानमंत्री शहीद जवान नरेंद्र सिंह(जिसके शव के साथ पाकिस्तान ने बर्बरता की) के परिवार से मिलें। इसके साथ ही केजरीवाल ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री को राष्ट्र को आश्वस्त करना चाहिए कि पाकिस्तान को उसके हर करतूत का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
विज्ञापन

4 of 4
शहीद के परिवार से मिले केजरीवाल - फोटो : ट्विटर
बता दें कि पिछले तीन साल के दौरान पाकिस्तान ने बॉर्डर पर करीब 1500 बार सीजफायर तोड़ा है। इसमें बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की करीब 400 पोस्टों को बुरी तरह से तहस-नहस किया गया है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के 150 से अधिक सैनिकों को ढेर भी किया गया है। इसके अलावा पाकिस्तान के रिहायशी इलाकों को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है। शायद यही वजह है कि पाकिस्तानी रेंजरों ने अब बैट टीम का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें