फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने EVM मशीन पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 01 Apr 2017 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए ईवीएम मशीन में गड़बड़ी के कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने भिंड में ईवीएम में हु‌ई गड़बड़ी का मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले असम और दिल्ली में भी गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं।

केजरीवाल ने मध्यप्रदेश के भिंड में चुनाव आयोग द्वारा किए गए ईवीएम के टेस्ट पर बोलते हुए कहा कि आखिर वीवीपीएटी में से दोनों भाजपा के ही पर्चे क्यों निकले। गड़बड़ी कांग्रेस या सपा के साथ क्यों नहीं होती स‌िर्फ बीजेपी के साथ ही क्यों होती है।
विज्ञापन


हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे आने के बाद यूपी में म‌िली करारी हार के बाद मायावती ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। इसके बाद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव में हार के ल‌िए भी ईवीएम में गड़बड़ी को दोष द‌िया था। उनका कहना था क‌ि ज‌िस पार्टी के वोट प्रत‌िशत ज्यादा थे उसके कम प्रत्याशी जीते और ज‌िसके कम वोट प्रत‌िशत उसके ज्यादा प्रत्याशी।
  यही वजह है क‌ि केजरीवाल ने एमसीडी के चुनाव में बैलट पेपर से चुनाव करने की गुजार‌िश की थी लेक‌िन आयोग ने उसे खार‌िज करते हुए ईवीएम को दुरुस्त बताया। इसी स‌िलस‌िले में आज कांग्रेस पार्टी और केजरीवाल फ‌िर से चुनाव आयुक्त से म‌िले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें