फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेटे के सेलेक्शन के लिए मां को रात में घर बुलाया'

Wed, 30 Dec 2015 09:39 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एंव जिला क्रिकेट एसोससिएशन (डीडीसीए) पर एक सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने एक एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि डीडीसीए के अधिकारी ने पत्रकार के बेटे का टीम में सेलेक्शन कराने के लिए उसकी पत्नी को रात में घर आने के लिए कहा था।
विज्ञापन


हालांकि अरविंद केजरीवाल ने इंटरव्यू में डीडीसीए के अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं किया। वहीं दूसरी ओर डीडीसीए ने केजरीवाल के आरोप और दावे को बेबुनियाद बताया है।

एनडीटीवी के मुताबिक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में केजरीवाल ने डीडीसीए में खिलाडि़यों के चयन में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया। दिल्ली के सीएम ने मंगलवार को बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि एक वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी से करीब एक माह पहले एक डीडीसीए अधिकारी ने रात के समय उसके घर आने को कहा था। हालांकि केजरीवाल ने इस अधिकारी के नाम का न तो खुलासा किया और न ही इस बारे मे सुबूत पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'महिला के पास एसएमएस आया था'

एनडीटीवी की खबर के अनुसार उन्‍होंने कहा, 'उसका (वरिष्‍ठ पत्रकार का) बेटा क्रिकेट खेलता है। उसने मुझसे कहा कि उसका बेटा चुना गया। उसे फोन आया कि उसका बेटा चुन लिया गया है। लेकिन शाम को जब सूची आई तो उसका नाम इसमें नहीं था।

क्‍या आप विश्‍वास करेंगे कि अगले दिन इस पत्रकार की पत्‍नी के पास एसएमएस आया कि आप मेरे घर में आइए। आपके बेटे का चयन हो जाएगा।' उन्‍होंने दावा किया कि यह पत्रकार जांच समिति के समक्ष पेश होने के लिए तैयार था।

हालांकि डीडीसीए ने केजरीवाल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केजरीवाल बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। अगर उनके पास सबूत हैं तो वह डीडीसीए के उस अधिकारी व पत्रकार का नाम बताएं। जिसे लेकर वह दा कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें