फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल ने एलएनजेपी में शुरू किया दूसरा प्लाज्मा बैंक, कहा- प्लाज्मा थेरेपी से कम हुआ डेथ रेट

Tue, 14 Jul 2020 12:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arvind Kejriwal, Delhi Chief Minister - फोटो : ANI
विज्ञापन

आईएलबीएस संस्थान के बाद दिल्ली के सबसे बड़े कोविड अस्पताल एलएनजेपी में भी प्लाज्मा बैंक शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इसका उद्धाटन किया। केजरीवाल ने दावा किया कि जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आती, ये प्लाज्मा बैंक काफी मददगार साबित होंगे।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने बताया कि प्लाज्मा थैरेपी कोरोना के इलाज में काफी कारगर साबित हो रही है। राजधानी में मृत्यु दर कम करने में इस थैरपी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी दिनों से राजधानी में हालात लगातार सुधर रहे हैं। रिकवरी रेट बढ़ा है और संक्रमण दर भी कम हुई है। लोगों को अभी और सावधानी बरतने की जरूरत है। एलएनजेपी का यह बैंक दिल्ली के केंद्र में है। इससे लोग यहां आसानी से आकर प्लाज्मा लें सकेंगे और दान भी कर सकेंगे।

मरीजों की संख्या बढ़ने पर भी नहीं होगी बेड की कमी
अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, कोविड अस्पतालों में 70 फीसदी से ज्यादा बेड खाली है, लेकिन सरकार इनकी संख्या को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। इससे आने वाले समय में अगर मरीज बढ़ें भी तो बेड की कोई दिक्कत न हो। केंद्र और दिल्ली सरकार इस महामारी से मिलकर लड़ाई कर रहे हैं। इस कारण ही दिल्ली में हालात लगातार सुधर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना से लड़ाई के दिल्ली मॉडल की सराहना की है। इस बात की उन्हें काफी खुशी है।
विज्ञापन


होम आइसोलेशन में मरीजों की नहीं है कोई परेशानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। सभी को ऑक्सी प्लस मीटर दिए गए हैं। इससे वह अपने शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को माप लेते हैं और समय रहते अस्पताल में भर्ती हो जाते हैं। इस सुविधा से काफी लाभ हुआ है। जुलाई माह में एक भी मरीज की होम आइसोलेशन मे मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें