फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठुल्ला कहने पर फंसे सीएम केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठुल्ला कहे जाने पर कई थानों में पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिसकर्मियों की शिकायत पर लाजपत नगर और गोविंदपुरी थाने में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


असंज्ञेय अपराध के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत कोर्ट संज्ञान ले सकती है। पुलिस कोर्ट के आदेश पर ही कार्रवाई कर सकती है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लाजपत नगर थाने में तैनात सिपाही अजय कुमार तनेजा ने लाजपत नगर थाने में शिकायत दी है।
Trending Videos

इंटरव्यू के के आधार पर रिपोर्ट दर्ज

अजय कुमार ने शिकायत में कहा है कि एक निजी चैनल पर साक्षात्कार में मुख्यमंत्री कह रहे थे कि दिल्ली पुलिस ने उनके ऊपर वाले ऑफिस में कब्जा कर रखा है।

दिल्ली पुलिस का कोई ठुल्ला रेहड़ी पटरी वाले से पैसा मांगता है जो मंजूर नहीं है। ठुल्ला कहना गलत है। 19 जुलाई को उसने दिल्ली सचिवालय में फोन करके मुख्यमंत्री से बात करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं कराई गई।

जब बात नहीं हुई तो उसने 100 नंबर पर पीसीआर कॉल की। वह दो-तीन रातों से सो नहीं पा रहा है। मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई किसी के सम्मान को ठेस ना पहुंचा सके।
विज्ञापन

केजरी के शब्दों से डिप्रेशन में सिपाही

गोविंदपुरी थाने में तैनात पुलिस अफसरों का कहना है कि ठुल्ला कहने पर शिकायतकर्ता सिपाही को इतना आघात पहुंचा है कि वह डिप्रेशन में चला गया है।

उसकी तबीयत खराब हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाबडी थाने में भी एक सिपाही ने मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दी है।

केजरीवाल के खिलाफ जिस धारा 500 के तहत मामला दर्ज किया गया है, उसके तहत दो साल की सजा और जुर्माना व दोनों सजा होने का प्रावधान है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। इसे कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। कोर्ट के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें