दिसंबर 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप मामले का नाबालिग दोषी 20 दिसंबर को अपनी तीन साल की सजा पूरी करके रिहा होने को है। हालांकि केंद्र सरकार की चिंता को ध्यान में रखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट इसमें दखल दे सकता है।
इस मामले में हाईकोर्ट ने सरकार की तरफ से जमा कराई गई रिहाई योजना को पढ़ने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। माना जा रहा है कि नाबालिग दोषी की रिहाई रुक भी सकती है।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय ने नाबालिग दोषी के पुनर्वास की योजना पेश की। इसके अनुसार दिल्ली सरकार उसे 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और एक सिलाई मशीन देगी ताकि वो दर्जी की दुकान खोल सके और जीवनयापन कर सके।