फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल पूर्व मंत्री के खिलाफ चार्जशीट फाइल करने की नहीं दे रहे इजाजत, दुष्कर्म का है आरोप

Tue, 04 Jun 2019 10:35 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल, संदीप कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में दिल्ली की केजरीवाल सरकार का दोहरा रवैया सामने आया है। केजरीवाल सरकार अपने पूर्व मंत्री संदीप कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की इजाजत नहीं दे रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार को फिर से रिमाइंडर भेजा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले लगभग सवा साल से दिल्ली सरकार चार्जशीट दाखिल करने की इजाजत नहीं दे रही है। 

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के मंत्री रहे संदीप कुमार पर राशन कार्ड बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। इस मामले में साल 2016 में सुल्तानपुरी थाने में केस दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर संदीप को तीन सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था। 7 नवंबर 2016 को उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। महिला सीडी में संदीप के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थी। 

महिला का आरोप था कि वह राशन कार्ड बनवाने के सिलसिले में संदीप के पास गई थी। उसने कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म के अलावा भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा भी लगाई थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें