फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के झूठ को जनता के बीच करेंगे बेनकाब: हरदीप सिंह पुरी

Thu, 07 Mar 2019 03:33 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
hardeep singh puri
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को करीब दो सप्ताह पहले पत्र लिखने के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बुधवार को दिल्ली सरकार पर गुस्सा फूटा। केजरीवाल व उनकी सरकार को गैर-जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि वह हर दिन दिल्लीवालों से झूठ बोलकर गलत धारणा बनाने कोशिश कर रहे हैं। केंद्र सरकार उनके फूठ को दिल्लीवालों के बीच उजागर करेगी।
विज्ञापन


निर्माण भवन में मीडिया से बात करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर दिल्ली की बेहतरी के लिए काम करने की जगह वह नियमित तौर पर बाधा ही उत्पन्न कर रहे हैं।

एक तरफ केजरीवाल सरकार धन के अभाव की बात करके दिल्ली-मेरठ जैसी महत्वपूर्ण परियोजना में अपने हिस्से की राशि देने से साफ इंकार करती है, दूसरी तरफ करोड़ों रुपये विज्ञापन पर खर्च कर रही है। इसे झूठ के सहारे लोगों को भ्रमित करने के अलावा कुछ भी नहीं रहता।
विज्ञापन


पुरी ने बताया कि अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने के लिए कालोनियों की मैपिंग होनी है। यह कार्य 2017 में ही पूरा हो जाना था, लेकिन अभी इस दिशा में कुछ काम नहीं हुआ है। जिस तरीके से केजरीवाल सरकार काम कर रही है, उससे 2021 से पहले मैपिंग होने की उम्मीद भी नहीं है। ऐसे में अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने का मामला अटका रहेगा।
विज्ञापन

मेट्रो फेज चार के काम को अटकाया

पुरी का कहना है कि मेट्रो फेज चार भी दिल्ली सरकार ने अटका रखा है। मेट्रो रेल पॉलिसी के तहत घाटे के भुगतान की जिम्मेदारी राज्य सरकार पर है, लेकिन वह इसे देने से मना कर रही है।  दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस की राह में भी अड़ंगा लगा रखा है।

पहले वह इसे लागू करने से इंकार कर रहे थे। काफी हीलाहवाली के बाद जो प्रस्ताव भेजा, उससे प्रोजेक्ट का खर्च दो गुना हो जाता। अब सुप्रीम कोर्ट से फटकार मिलने के बाद उन्होंने सहमति दी है। लेकिन खर्च भी अभी भी स्थिति साफ नहीं है।

‘केजरीवाल के झूठ से लोगों को बचाएंगे’
हरदीप सिंह ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल दिल्ली की गलियों में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि सातों सांसद आप के जीतने पर वह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाकर वैश्विक शहर बना देंगे। लेकिन दिल्लीवालों को पता है कि दिल्ली केजरीवाल के बिना ही बेहतर हो सकती है।

पुरी ने दावा किया कि वह दिल्लीवालों को केजरीवाल के झूठ से बचाने के लिए वह अपने स्तर पर पहल करेंगे। साथ ही दिल्ली सरकार की तरफ से पैदा की जाने वाली बाधाओं से निपटने के लिए केंद्र अपनी तरफ से पहल करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें