फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की दोनों बेटियों को केजरीवाल का बड़ा तोहफा

Sat, 20 Aug 2016 07:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष स‌िसोद‌िया साक्षी के प‌र‌िवार से म‌िले - फोटो : ट्व‌िटर से
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली कुश्ती पहलवान साक्षी मलिक को दिल्ली सरकार ने एक करोड़ रुपये देने का एलान किया है। वहीं, उनके पिता को बिना बारी के पदोन्नत भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा बैडमिंटन में रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधु को 2 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार को साक्षी के माता-पिता के घर रोहतक भी गए थे। उन्होंने साक्षी के पिता सुखबीर मलिक को सरकार की खेल से जुड़ी पॉलिसी में भी शामिल करने की बात कही है।
विज्ञापन


बता दें कि साक्षी मलिक के कांस्य पदक जीतने के बाद हरियाणा सरकार पहले ही 2.5 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने का एलान कर चुकी है। 
विज्ञापन

प‌िता को भी देंगे प्रमोशन

पीवी सिंधू - फोटो : getty
देश के लिए पदक जीतने वाली इन दोनों खिलाड़ियों पर पूरा देश प्यार न्यौछावर कर रहा है और विभिन्न राज्य सरकारें इन पर धन की वर्षा कर रही हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने भी पीवी सिंधु को 50 लाख की इनामी राशि देने का ऐलान किया है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने तो अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो डालकर ये जानकारी भी ‌दी कि डिप्टी सीएम म‌नीष सिसोदिया साक्षी के घर जाकर उसके माता-पिता से मिले।

वहीं ‌सिसोदिया ने साक्षी को 1 करोड़ रुपए देने के ऐलान के साथ ही उसके पिता को प्रमोशन देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें