फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना केंद्र की मंजूरी के दिल्ली का लोकपाल बिल होगा पास!

Fri, 31 Jan 2014 10:09 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार दिल्ली लोकायुक्त बिल, 2014 को केंद्र सरकार से अनुमति लिए बिना ही विधानसभा में पास कराएगी। शुक्रवार को कैबिनेट इस पर चर्चा करेगी।
विज्ञापन


ड्राफ्ट सतर्कता, सेवाएं, कानून और वित्त विभाग को भेजा गया था। जो सुझाव आए हैं उस पर कैबिनेट चर्चा करेगी। चूंकि यह कानून केंद्र सरकार से जुड़े कई कानून को जोड़ेगा, इसलिए इसके अंतिम सीढ़ी तक पहुंचना आसान नहीं है।

दिल्ली सरकार के अधिकारी बताते हैं कि कोई भी ऐसा कानून जो केंद्र सरकार के किसी कानून से जुड़ा हो या संसद से पास किया गया हो, उसे राष्ट्रपति गृह मंत्रालय से अनुमति के बाद ही विधानसभा में पास करने का नियम है।
विज्ञापन


लेकिन कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकार इसे आसानी से स्वीकृति नहीं देगी। क्योंकि केंद्र सरकार ने जो लोकपाल कानून पास किया है, उससे इसके प्रावधान अलग हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि विधानसभा में बिल पास करने के बाद ही केन्द्र सरकार को अंतिम अनुमति के लिए भेजेंगे। विधानसभा में लाया गया बिल पास होगा या नहीं, यह मैं नहीं कह सकता।

हम दिल्ली जनलोकपाल बिल विधानसभा में लाएंगे। दूसरी पार्टी गिरा देती है तो इसे जनता देखेगी और सबक सिखाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें