फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऑड ईवन समाप्त, इच्छा हो तो जरूर रखें जारी'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए एक जनवरी से शुरु किए गए ऑड ईवन फॉर्मूले के पंद्रह दिन पूरा होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली के लोगों को शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि जब हमने इस फॉर्मूले को लागू करने का फैसला किया तो देश ही नहीं पूरी दुनिया की निगाह दिल्ली पर थी कि कैसे इसे लागू किया जाएगा। लेकिन यह फॉर्मूला सफलता के साथ दिल्ली में लागू हो सका।

उन्होंने कहा कि यह प्रयोग केवल 2000 रुपये के जुर्माने के डर से सफल नहीं हो सकता था, असल में दिल्ली वालों ने इसे दिल से स्वीकार किया जिसकी वजह से यह इतना कामयाब हो सका।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दिल्ली पुलिस के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों के अलावा इसमें दिल्ली पुलिस का सहयोग सबसे सराहनीय रहा।

न्यायापालिका के सहयोग से हुए अभिभूत

सिविल डिफेंस के लोगों की गांधीगिरी और मीडिया के सहयोग की भी केजरीवाल ने सराहना की। न्यायापालिका से मिले सहयोग की तारीफ करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वो न्यायाधीशों के सहयोग से बेहद उत्साहित हैं इसके लिए उन्होंने उन्हें सलाम किया।

केजरीवाल ने न्यायाधीशों के इस व्यवहार की भी सराहना की कि छूट के बाद भी जज न सिर्फ कार पूल करके बल्कि साइकिल चलाकर और पैदल चल कर कोर्ट पहुंचे।

सीएम ने मेट्रो, पीडब्लूडी, परिवहन विभाग और उन सभी महिलाओं को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने छूट मिलने के बावजूद इसे सफल बनाने में सहायोग दिया।

दिल्ली भी कर सकता है सिंगापुर की बराबरी

ऑड ईवन के चलते इन 15 दिनों में दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्‍था में जिस तरह का सुधार हुआ है उसने लोगों की जिंदगी को कई गुना आसान बना दिया। इस दौरान बसों ने पहले की तुलना में अपनी क्षमता से ज्यादा काम किया।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में वैसे तो कुल 6000 बसें हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने पहले की तुलना में इतने ज्यादा चक्कर लगाए कि वो 9000 बसों के बराबर काम कर गए।

यही कारण रहा कि इस दौरान बसों में भी भीड़ कम ही देखने को मिली। हालांकि पहले जहां 47 लाख लोग बस में यात्रा करते थे जबकि पिछले 15 दिनों में 53 लाख लोगों ने बस में यात्रा की।
विज्ञापन

केजरीवाल ने दिल्लीवालों को किया आमंत्रित

अंत में उन्होंने दिल्लीवालों को छत्रसाल स्टेडियम में आमंत्रित करते हुए कहा कि 17 जनवरी को तीन बजे से अयोजित थैंक्स गिविंग कार्यक्रम में जरूर पहुंचे।

केजरीवाल के बाद परिवहन मंत्री गोपाल राय ने ऑड ईवन फॉर्मूले के प्रभाव पर चर्चा करते हुए बताया कि इन 15 दिनों में तीन बातें सामने आई हैं।

जहां दिसंबर में प्रदूषण का स्‍तर 3.5 पीएम तक पहुंच गया था वहीं, विपरीत मौसम होने के बावजूद जनवरी के इन 15 दिनों में प्रदूषण का स्तर औसतन 2.5 ही रहा।

गोपाल राय ने बताया कि एक सर्वे के अनुसार बॉर्डर एरिया को छोड़कर शेष दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में 20 से 20 प्रतिशत की ‌गिरावट दर्ज की गई है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि इन 15 दिनों में कुल 9144 चालान कटे और दिल्ली सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर 19614 कॉल आए जिसमें से सभी का समाधान किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें