विपश्यना से लौटकर दिल्ली वापस आए सीएम केजरीवाल ने अगले साल होने वाले 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है।
केजरीवाल ने पार्टी वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों की ज़िम्मेदारी सौंप दी है। खुद के लिए केजरीवाल ने पंजाब को चुना है जिसका ज़िम्मा वो अकेले ही संभालेंगे।
वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गोवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि गुजरात में अगले साल के अंत तक चुनाव होंगे लेकिन उसके लिए अभी से जल मंत्री कपिल मिश्रा और आशुतोष को गुजरात की ज़िम्मेदारी दे दी गई है।