फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ट्रैक्टर-ट्रॉली तैयार हैं': वांगचुक के समर्थन में राकेश टिकैत का बड़ा एलान, सोनम की लगातार बिगड़ रही तबीयत

Thu, 16 Jul 2026 10:10 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की ट्रॉली और ट्रैक्टर तैयार हैं और 20 जुलाई को जंतर मंतर पर जनसैलाब आएगा। 
विज्ञापन
1 of 6
किसान नेता राकेश टिकैट ने की सोनम वांगचुक से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन गुरुवार को 27वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के बीच 19 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत लगातार बिगड़ रही है। डॉक्टरों ने उन्हें 24 घंटे निगरानी में रखा है। इधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, सपा सांसद डिंपल यादव और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जंतर मंतर पहुंचे और सीजेपी के प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारे भी सोनम के समर्थन में आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सोनम से मिलीं डिंपल - फोटो : अमर उजाला
डिंपल बोलीं- समाजवादी पार्टी आपके साथ
गुरुवार को जंतर-मंतर पहुंची डिंपल यादव ने कहा सोनम वांगचुक और अनशन पर बैठे छात्रों का संघर्ष देश के युवाओं के भविष्य के लिए है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव छात्रों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है और लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
राकेश टिकैट ने की बड़ी घोषणा - फोटो : अमर उजाला
टिकैत बोले- किसान अपने ट्रैक्टर के साथ तैयार
डिंपल ने देशभर के छात्रों, युवाओं और विपक्षी दलों से 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च में शामिल होने की अपील की। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की ट्रॉली और ट्रैक्टर तैयार हैं और 20 जुलाई को जंतर मंतर पर जनसैलाब आएगा। किसान और युवा मिलकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को मजबूत करेंगे। 

4 of 6
सोनाक्षी सिन्हा ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड से भी मिला साथ
बॉलीवुड के कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। वहीं बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद और युवा भी सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट साझा कर रहे हैं। हजारों लोग वांगचुक के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए सरकार से बातचीत शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सोनम से बात करते केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक का वजन अब 56.90 किलोग्राम रह गया है। भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से उनका वजन नौ किलो से ज्यादा कम हो चुका है।मेडिकल जांच में ब्लड प्रेशर 101/65 एमएमएचजी, ऑक्सीजन सैचुरेशन 98 प्रतिशत और रैंडम ब्लड शुगर 89 एमजी/डीएल दर्ज किया गया। डॉक्टर सतीश लांबा ने बताया कि वह पूरी तरह होश में हैं और मानसिक रूप से सतर्क हैं, लेकिन लगातार 19 दिनों से भोजन नहीं लेने के कारण उनका शरीर काफी कमजोर हो गया है। यही वजह है कि उनकी हर पल निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनम से मिलीं डिंपल - फोटो : अमर उजाला
हर वर्ग का मिल रहा साथ
सीजेपी के प्रदर्शन को लगातार समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। बृहस्पतिवार को जंतर मंतर पर युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों, जेन जी के युवाओं और उनके माता पिता की भागीदारी देखने को मिली। प्रदर्शन में पहुंचे दिव्यांगजनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने विश्वास जताया कि जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें