फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद अब 'गाय' पर दिया विवादित बयान

Wed, 03 Oct 2018 02:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में विवादित ट्वीट कर चुके दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अब गाय को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जो विवादों में आ सकता है। दरअसल केजरीवाल ने विपक्षी नेता विजेंद्र गुप्ता के एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए गाय को लेकर विवादित ट्वीट कर दिया  है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'भाजपा चाहती है कि पुलिस और MCD को लोगों की सुरक्षा और दिल्ली की सफ़ाई का काम छोड़कर गाय की देखभाल पर लगना चाहिए। क्या दिल्ली के लोग भी यही चाहते हैं?'


केजरीवाल ने ये बात विजेंद्र गुप्ता के ट्वीट के बाद कही। इस ट्वीट में गुप्ता ने कहा था, दिल्ली के नगर निगमों और पुलिस को गाय माफिया से निपटने के लिए सख्त एक्शन प्लान तैयार करना चाहिए। सड़कों पर घूमने वाली गायों को पकड़ने की योजना भी इसलिए अधर में है क्योंकि गोशालाओं में जगह नहीं है।

विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित हुई गौग्रास सम्मेलन के दौरान भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा था कि, राजधानी में जितनी गौशालाएं हैं वो अपनी क्षमता तक भर चुकी हैं। ऐसे में यहां और गाय रखकर या उन्हें सड़कों पर छोड़कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें