आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के बीच मतभेदों पर सोमवार को चुटकी ली।
पढ़ें: मोदी को चुनौती देने बनारस चले केजरीवाल
साथ ही परोक्ष तौर पर मोदी पर निशाना साधा। केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट किया कि अगर आडवाणी चाहते हैं कि मोदी उनकी बात सुनें, तो उन्हें अपने नाम से वी हटा लेना चाहिए।
केजरीवाल का इशारा साफ था। अंग्रेजी में आडवाणी से वी हटाने पर अडानी बन जाता है।
पढ़ें: जब हारते-हारते बच गए थे आडवाणी
इससे पहले भी केजरीवाल ने मोदी पर कई बार अंबानी-अडानी के बहाने निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा को अंबानी-अडानी की दुकान तक कहा है।