फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की क्लास, परिवार समेत पहुंचे MLA

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर विधायक व उनके परिजनों के लिए बुलाई गई नसीहत की क्लास रविवार को रात करीब साढ़े दस बजे तक चली। मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि भ्रष्टाचार चाहे कोई करे, बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


अगर आपको ऐसा लगता है कि आपका कोई साथी गड़बड़ कर रहा है तो उसका आप स्टिंग करके हमें बताएं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा हमारे पास होती तो आसिम अहमद सलाखों के पीछे होता।

नसीहत क्लास और फैमिली डिनर पार्टी में जहां राजनीति में आने का मकसद समझाया गया, वहीं हल्के माहौल के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पार्टी नेता कुमार विश्वास और संजय सिंह ने गाना गाने के अलावा कुछ अन्य तरह की कहानी भी सुनाई। केजरीवाल ने इंसान का इंसान से हो भाईचारा गाना गाया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

हमारे बीच एक गंदी मछली निकल आई

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि परिजनों को इसलिए बुलाया गया था क्योंकि वो बड़े सपोर्ट होते हैं। ध्यान रखकर गलत करने से रोक सकते हैं। अगर कोई कुछ गड़बड़ करता है तो उसका खमियाजा परिजनों को भी भुगतना पड़ता है।

हम देश में सबसे ईमानदार कैबिनेट का दावा कर रहे थे, हमारे बीच एक गंदी मछली निकल आई। हम में से कोई फिसलने लगे तो परिवार की भी जिम्मेदारी है के तुरंत सतर्क करे।

हमारे पास एसीबी होती तो आसिम अहमद खान इस समय जेल में होता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें