दिल्ली मेट्रो की कीमत में 10 अक्टूबर से होने वाली बढ़ोतरी को जनता-विरोधी बताते हुए केजरीवाल ने अपने परिवहन मंत्री से इसे रोकने के उपाय ढूंढने को कहा है।
केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'मेट्रो का किराया बढ़ना जन विरोधी है। मैंने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से बढ़े किराए को रोकने का रास्ता निकालने को कहा है।'
केजरीवाल का ये बयान उन खबरों के बाद आया है जिसमें साल में दूसरी बार मेट्रो का किराया बढ़ाने की बात है जो अक्टूबर में होगा। बता दें कि इस साल मई में ही मेट्रो का किराया बढ़ाया गया था।
उस वक्त मेट्रो का न्यूनतम किराया 8 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए कर दिया गया और अधिकतम किराया 30 की जगह 50 रुपए कर दिया गया।