फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Water Bill: दिवाली से पहले केजरीवाल का बड़ा एलान, पानी के बिल होंगे माफ; फिर आड़े हाथों ली भाजपा

Mon, 28 Oct 2024 10:06 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अमर उजाला ब्यूरोदिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर अपना वादा दोहराया है। उन्होंने कहा है कि दोबारा मुख्यमंत्री बना दो, सारे पुराने पानी के बिल माफ कर देंगे।
विज्ञापन
केजरीवाल पद यात्रा - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वजीरपुर विधानसभा में रविवार को पदयात्रा कार्यक्रम के तहत पहुंचे आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का लोगों से भव्य स्वागत किया। केजरीवाल स्थानीय विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों से मिले। केजरीवाल ने कहा कि पानी का बिल बढ़कर आ रहा है तो उसे भरने की जरूरत नहीं है। फरवरी में चुनाव के बाद सभी के पानी के बिल माफ करवा देंगे। 

विज्ञापन

केजरीवाल का भाजपा पर निशाना
10 साल पूरी ईमानदारी से काम किया, पूरे देश में कहीं इतने काम नहीं हुए जितने दिल्ली में हुए हैं। सभी को मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा और इलाज मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि दिल्ली की जनता को कुछ भी फ्री नहीं देना चाहिए।

अब 24 घंटे दिल्ली में बिजली है: केजरीवाल
उन्होंने जनता से संवाद करते हुए कहा कि पहले रोज 10-10 घंटे के पावर कट लगते थे। पूरी रात बिजली नहीं रहती थी। लोगों को जनरेटर और इनवर्टर खरीदने पड़ते थे। लेकिन अब किसी के घर में इनवर्टर नहीं है। लोगों को 24 घंटे बिजली मिलती है। पूरे देश में सिर्फ दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है और कहीं नहीं आती है। 
विज्ञापन

पानी के सारे बिल माफ कर दूंगा
केजरीवाल ने कहा कि पानी फ्री किया है। लेकिन, लोगों के पानी के बिल बहुत आए हुए हैं। जेल में डालने के बाद लोगों को परेशान करने के लिए इतने बिल बना कर भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा मुख्यमंत्री बना दो, सारे पुराने पानी के बिल माफ कर देंगे। दिल्ली की जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें