फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की अपील, दिल्ली में परीक्षण के आधार पर शुरू हो मेट्रो सेवाएं

Sun, 23 Aug 2020 05:45 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पिछले हफ्ते मैंने इंडस्ट्री एसोसिएशन मे साथ बैठक की थी। मुझे बहुत से अच्छे सुझाव मिले हैं, जिनपर मैं काम कर रहा हूं। आने वाले दिनों में इंडस्ट्री के क्षेत्र में कुछ घोषणाएं होंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस समय ट्रांसपोर्ट की बहुत ज्यादा समस्या हो रही है। मैंने केंद्र सरकार से प्रार्थना की है। दिल्ली में अब कोरोना की स्थिति ठीक हो रही है। दिल्ली में हम मेट्रो खोलना चाहते हैं। दिल्ली में ट्रायल बेसिस पर मेट्रो चलने की इजाजत अब मिलनी चाहिए।
 

केजरीवाल ने कहा मैं खुश हूं कि सब की मदद से दिल्ली में कोरोना की स्थिति अब काबू में है। जिस प्रकार दिल्ली कोरोना स्थिति से निपट रही है। उसकी चर्चा देश-दुनिया में की जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में केवल एक बार लॉकडाउन किया और फिर धीरे-धीरे 1 जून से कई क्षेत्रों में काम शुरू कर दिया। शायद दिल्ली ही एक मात्र ऐसा शहर है जहां दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया गया है। हमने समझा कि काम और कोरोना प्रबंधन एक साथ किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें