फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का बड़ा एलान, अनधिकृत कॉलोनियों के मकानों की होगी रजिस्ट्री

Thu, 18 Jul 2019 12:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए उन्हें बहुप्रतीक्षित सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने एलान किया है कि केंद्र सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि अब अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को उनके मकानों का मालिकाना हक मिल जाएगा, यानी अब उनके मकानों की रजिस्ट्री उनके नाम से हो जाएगी। 

यह घोषणा करते हुए केजरीवाल बोले, केंद्र सरकार अब अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने पर राजी हो गई है। इस तरह से लंबे समय से चली आ रही अनधिकृत कॉलोनियों की समस्या सुलझने की भी आशा बंधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें