फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब केजरीवाल ने जेटली को लिखी चिट्ठी कहा- SORRY, जेटली ने किया माफ

Mon, 02 Apr 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal jaitley - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आखिरकार देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली से माफी मांग ली है। सिर्फ केजरीवाल ने ही नहीं बल्कि उनके साथ उनके साथी राघव चड्ढा, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और आशुतोष ने भी अरुण जेटली से पत्र लिखकर सॉरी कहा है।

विज्ञापन


अरुण जेटली के वकील एम डोगरा ने बताया कि केजरीवाल और उनके साथियों के माफी मांगने के बाद जेटली ने उन्हें माफ कर दिया है। हम नागरिक मामलों से जुड़े मामलों के लिए दिल्ली हाईकोर्ट और आपराधिक मामलों को पटियाला हाउस कोर्ट में स्थानांतरित कर चुके हैं। सिविल मामले में हम माफी आधार और कोर्ट के निर्णय के आधार पर सहमत होंगे। गौरतलब है कि अरुण जेटली ने केजरीवाल और उनके साथियों पर उनके बारे में अपशब्द कहने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के लिए मानहानि का केस किया था। वहीं जेटली ने केजरीवाल पर मानहानि का एक और केस अलग से भी किया हुआ था।

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में भी जेटली और केजरीवाल की ओर से एक संयुक्त आवेदन देकर केजरीवाल के खिलाफ किए गए क्रिमिनल डिफेमेशन केस को वापस लेने की अर्जी डाली गई है। कोर्ट इस मामले की सुनवाई कल करेगा।
विज्ञापन




यह केस उन्हों॔ने केजरीवाल के पूर्व वकील रामजेठ मलानी द्वारा अपशब्द कहने के लिए उन पर किया था। 

विज्ञापन

kejriwal
केजरीवाल की माफी का सिलसिला बीते महीने तब शुरू हुआ जब उन्होंने पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के नेता  बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगी। पिछले साल पंजाब विधानसभा चुनाव के वक्त केरीवाल ने मजीठिया पर ड्रग्स तस्करी में लिप्त होने का आरोप लगाया था।

केजरीवाल की इस माफी की वजह से वो न सिर्फ विपक्ष के निशाने पर रहे, बल्कि अपनी ही पार्टी के अंदर उन्हें भारी विरोध झेलना पड़ा। पंजाब की आम आदमी पार्टी की यूनिट में तो जैसे भूचाल सा आ गया।
 
इसके बाद तो केजरीवाल ने नितिन गडकरी, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और उनके बेटे से भी  माफी मांगी। इसके बाद तो यही इंतजार हो रहा था कि केजरीवाल अरुण जेटली से माफी मांगते हैं या नहीं। आज उन्होंने केजरीवाल से भी माफी मांग ली।
 
आम आदमी पार्टी का कहना है कि केजरीवाल ये माफियां इसलिए मांग रहे हैं क्योंकि इसकी वजह से सरकार, उसके विधायकों और मंत्रियों का कीमती समय कोर्ट में बीतता है। वह यह समय जनता की भलाई के लिए लगाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने माफी मांग ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें