फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल संग राहुल देश को तोड़ने की रच रहे साजिश : मनोज तिवारी

Wed, 03 Apr 2019 08:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा नेता मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मिलकर देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। दोनों ही पार्टी के मुखिया जेएनयू के बाद अब खुलकर देशद्रोहियों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को ये बातें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने अशोक विहार स्थित सत्यवती कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल जहां संवैधानिक ढांचे की बुनियाद को खोखला कर रहे हैं। वहीं, घोषणा पत्र में देशद्रोह की धारा 124-ए को समाप्त करने का एलान करने वाले राहुल गांधी ने देशद्रोहियों के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

मनोज तिवारी ने ये भी कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए हमेशा ही देश की एकता के साथ समझौता किया है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि साल 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद देश की अखंडता के दुश्मनों की बुनियाद हिल गई है। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि कांग्रेस ने आजादी के बाद 70 साल तक संविधान में संशोधन नहीं किया तो आज देशद्रोह की धारा को खत्म करने की क्या जरूरत पड़ी? 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें