हड़ताल पर केजरीवाल और उनके मंत्री
आज सुबह सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया। उसमें लिखा कि आखिर दिल्ली वाले मांग क्या रहे हैं, सिर्फ ये कि आईएएस अफसरों की हड़ताल खत्म होनी चाहिए। राशन की डोरस्टेप डिलिवरी लागू होनी चाहिए। नहीं होना चाहिए ये।
केजरीवाल ने लिखा कि दुनिया में कोई कह सकता है कि ये नहीं होना चाहिए? फिर ये लोग क्यों नहीं कर रहे? आज चौथा दिन है। इनकी मंशा ठीक नहीं लग रही है।
सीएम केजरीवाल के ट्वीट पर आप के पूर्व नेता कपिल मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने लिखा कि सबसे पहले आप अपने कपड़े बदल लीजिए, नहीं तो इन्फेक्शन हो जाएगा। फिर बाद में यह मत कहना कि मोदी जी कपड़े नहीं बदलने दे रहे हैं।
इसके अलावा एक और ट्वीट उन्होंने किया। उसमें लिखा कि आज होगा केजरीवाल के सबसे बड़े झूठ का पर्दाफाश, सुबह 11:00 बजे सारा देश देखेगा। दिल्ली सचिवालय में हड़ताल हैं या नहीं, हम आपको LIVE दिखाएंगे।