फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर भिड़े केजरीवाल और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, पर्यावरण संरक्षण को बताया जरूरी

Thu, 12 Nov 2020 09:06 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @CMODelhi
विज्ञापन

प्रदूषण के मसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के बीच ट्विटर पर घमासान दिखी। गोवा में पर्यावरण के मुद्दे पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के अरविंद केजरीवाल के समर्थन पर प्रमोद सावंत ने सलाह दी कि केजरीवाल को राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की समस्या पर फोकस करने की जरूरत है। इस पर अरविंद केजरीवाल ने जवाबी ट्विट किया कि यह सबकी साझी समस्या है और इससे सबको मिलकर लड़ने की जरूरत है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने गोवा में पर्यावरण संरक्षण के मसले पर चल रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया था। साथ ही गोवा की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि वह दिल्ली से लौटकर आ रहे हैं। दिल्ली में वायु गुणवत्ता की क्या हालत है, इसे उन्होंने देखा है। केजरीवाल को गोवा के बारे में बात करने से पहले अपने राज्य की बात करनी चाहिए।

सावंत की प्रतिक्रिया आने के बाद तुरंत अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि यह समस्या दिल्ली या फिर गोवा के प्रदूषण के बारे में नहीं है। दिल्ली और गोवा दोनों मुझे बहुत प्रिय हैं। हम एक देश हैं। हमें साथ मिलकर सुनिश्चित करना होगा कि दिल्ली में और गोवा कहीं प्रदूषण न रहे।
विज्ञापन




इसके जवाब में डॉ. सावंत ने कहा कि गोवा सरकार सुनिश्चित कर रही हैं कि गोवा में प्रदूषण न रहे और हमारी सरकार यह पक्का करेगी कि राज्य प्रदूषण मुक्त बना रहे। मैं निश्चिंत हूं कि दिल्ली के लोग भी अपने खूबसूरत राज्य के लिए भी ऐसा ही चाहते हैं।

इस पर अरविंद केजीवाल ने कहा कि गोवा के लोग तीन बड़ी परियोजनाओं का विरोध कर रहे हैं। प्रदेश सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए। इन संस्थाओं ने गोवा में कोयला खनन की क्षमता बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चिंता जाहिर की है। डॉ. प्रमोद सावंत ने इसके जवाब में प्रोजेक्ट की जरूरत बताई और इसे राष्ट्र निर्माण के लिए चल रही गतिविधि बताया। इस पर केजरीवाल ने दुबारा लिखा कि गोवा के मुख्यमंत्री को गोवा के लोगों की बात सुननी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें