फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गुजरात में पेपर लीक का केजरीवाल ने लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-आप संयोजक ने एक्स पर पोस्ट डालते हुए कहा कि लीक रोकना है तो भाजपा को भगाना पड़ेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में एक और पेपर लीक का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में पेपर लीक रोकने हैं तो भाजपा को सत्ता से हटाना पड़ेगा। वहीं, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता में पेपर लीक कराने वालों पर भाजपा सरकार से सांठ-गांठ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि गुजरात आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में चल रही परीक्षा के दौरान थर्ड ईयर शल्य तंत्र-1 का पेपर लीक हुआ है। इस मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि जब संसद पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून पर चर्चा कर रही है, उसी दिन गुजरात में पेपर लीक हो गया। उन्होंने कहा कि युवाओं ने आंदोलन किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ फिर भी पेपर लीक नहीं रुके। इससे साफ है कि पेपर लीक रोकने के लिए भाजपा को भगाना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें