फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री को सार्वजनिक क्यों नहीं करते पीएम: केजरीवाल

Thu, 15 Dec 2016 02:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम अपनी डिग्री सार्वजनिक करें, लोगों को पता होना ‌चाहिए कि उनका पीएम कितना पढ़ा लिखा है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने ये भी कहा कि 'लोगों को पता होना चाहिए कि आखिर जिसने उन्हें नोटबंदी जैसी मुश्किल में डाला वो कितना पढ़ा लिखा है। वैसे तो पीएम अपनी सभाओं में कहते रहते थे कि वो कभी कॉलेज नहीं गए पर बाद में ये बात सामने आई कि उन्होंने पत्राचार से डिग्री ली है।'

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि नोटबंदी से गरीबों और किसानों को जो परेशानी हो रही है उसके बाद तो पीएम को काले धन से अमीरों के नहीं बल्कि गरीबों किसानों के ऋण माफ करने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें