फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'LG नजीब जंग ने उप राष्ट्रपति बनने के लिए मोदी को बेची अपनी आत्मा'

Thu, 08 Dec 2016 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नजीब जंग और केजरीवाल
विज्ञापन
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से हमेशा ही छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को फिर से उनपर हमला बोला।
विज्ञापन


केजरीवाल ने नजीब जंग को हिटलर की तरह बताया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'एलजी अपने आका मिस्टर मोदी और अमित शाह के पदचिन्हों पर चलते हुए हिटलर की तरह बर्ताव कर रहे हैं।' LG is acting like Hitler, following in footsteps of his masters Mr Modi n Amit Shah pic.twitter.com/0hZkAuBTT3 — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 7, 2016
विज्ञापन



बता दें कि एलजी पर यह हमला उन्होंने डीसीडब्ल्यू में सदस्य ‌सचिव की नियुक्ति के कारण किया है। दरअसल जंग ने मंगलवार को दिलराज कौर को ‌दिल्ली महिला आयोग का सदस्य सचिव नियुक्त किया है।
विज्ञापन

'मोदी कभी मुस्लिम को उप राष्ट्रपति नहीं बनाएंगे, जंग जो मर्ज़ी कर लें'

एलजी नजीब जंग - फोटो : अमर उजाला
एक अखबार की क्लिपिंग शेयर करते हुए केजरीवाल ने लिखा कि, 'नजीब जंग ने उप राष्ट्रपति बनने के लिए अपनी आत्मा को मोदी को बेच दिया। पर मोदी कभी मुस्लिम को उप राष्ट्रपति नहीं बनाएंगे,जंग जो मर्ज़ी कर लें।'

केजरीवाल पहले भी उपराज्यपाल जंग पर बीजेपी का एजेंट होने का आरोप लगा चुके हैं। इसके पीछे उन्होंने एलजी की उप राष्ट्रपति बनने की इच्छा की बात कही है। बता दें कि वर्तमान उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल अगले वर्ष समाप्त हो रहा है।

वहीं एलजी के इस कदम के बाद ‌द‌िल्ली मह‌िला आयोग की अध्यक्ष स्वात‌ि माल‌िवाल ने भी बुधवार(7 द‌िसंबर) को ट्वीट कर एलजी पर हमला बोला। उन्होंने ल‌िखा, 'जिस WCD Secretary को नोटिस भेजते थे महिला स्थिति, नारी निकेतन सुधार के लिए, आज वो MS बन हमारे file sign करेंगी। LG DCW का गला घोंट रहे है।' जिस WCD Secretary को नोटिस भेजते थे महिला स्थिति, नारी निकेतन सुधार के लिए, आज वो MS बन हमारे file sign करेंगी। LG DCW का गला घोंट रहे है — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) December 7, 2016

उन्होंने माल‌िवाल ने आगे ट्वीट क‌िया, 'LG साहब ने हद्द कर दी। और कितना अत्याचार करेंगे DCW पे। जिस राज्य के महिला आयोग का गला LG घोंट रहे हो, उस राज्य की महिलाओं की क्या सुरक्षा?' LG साहब ने हद्द कर दी। और कितना अत्याचार करेंगे DCW पे। जिस राज्य के महिला आयोग का गला LG घोंट रहे हो, उस राज्य की महिलाओं की क्या सुरक्षा? — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) December 7, 2016
LG साहब जितना रोकोगे मेरा काम, उतना और करूंगी। GB रोड का धंदा बंद और उन महिलाओं का पुनर्वास कराके दम लूँगी, चाहे इसमें मेरी जान चली जाए। — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) December 7, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें