फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के लिए करने वाले हैं शॉपिंग तो ये 5 बाजार हैं आपके लिए सबसे मुफीद

Sun, 16 Oct 2016 01:28 PM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली को लेकर बाजारों में रौनक दिखने लगी है। समझदारी दिखाई जाए तो कम पैसों में भी अच्छी खरीदारी की जा सकती है। बस आपको बाजार का सही चुनाव करना होगा। दिवाली पर घर को रोशन करने के लिए कौन सा सामान कहां पर मिलेगा, इसके लिए हम आपको शहर की चुनिंदा मार्केट के बारे में बता रहे हैं, जहां से सस्ते में अच्छी खरीदारी की जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
diwali shoping
बर्तन के लिए हरौला और इंदिरा मार्केट
दिवाली के पहले धनतेरस पर लोग बर्तन खरीदते हैं। इस दिन बर्तनों की दुकानों पर भीड़ लगी रहती है। बर्तनों की खरीदारी के लिए हरौला और इंदिरा मार्केट में ढेरों दुकानें हैं। हरौला मार्केट में इंदिरा मार्केट की तुलना में थोड़े सस्ते बर्तन मिल सकते हैं। इसके अलावा भंगेल की मार्केट में भी बर्तन खरीदने के ढेरों विकल्प मौजूद हैं।
पार्किंग : इन दोनों ही मार्केट में पार्किंग की सुविधा नहीं है, बेहतर है कि सार्वजनिक वाहन से जाएं।
विज्ञापन

3 of 6
इलेक्ट्रानिक उत्पाद के लिए सेक्टर-18 और अट्टा मार्केट
दोनों मार्केट आमने-सामने हैं। यहां पर कई इलेक्ट्रानिक उत्पादों की दुकानें हैं। सेक्टर-18 मार्केट शहर की महंगी मार्केट में से एक है। यहां पर मोल-भाव के कम चांस हैं। वहीं, अट्टा मार्केट छोटी-छोटी दुकानों से मिलकर बनी है। यहां पर घर की जरूरत का भी सभी सामान खरीद सकते हैं। इसी खासियत की वजह से दिल्ली से भी लोग यहां पर शॉपिंग करने के लिए आते हैं। मेट्रो कनेक्टिविटी होने की वजह से यहां आवागमन बहुत आसान है।
पार्किंग : दोनों मार्केट में गाड़ी से आना है तो सेक्टर-18 की मल्टीलेवल कार पार्किंग में जाना होगा। मेट्रो से आना आसान है।

4 of 6
सभी तरह के सजावटी उत्पाद मिलेंगे
इंदिरा मार्केट में दिवाली पर घर को सजाने के लिए कई तरह के सजावटी उत्पाद मिलेंगे। लाइट, दिये, घर के दरवाजों पर लगाने के लिए तोरण, मोमबत्ती, पेंटिंग के अलावा सभी तरह के घर को सजाने के उत्पाद मिल जाएंगे। हालांकि, ये थोड़ी महंगी मार्केट है, कई वैरायटी उपलब्ध हैं। यहां पर डिजाइनर कुर्ती और किराये की ड्रेस भी मिल जाती है।
पार्किंग : पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। अगर निजी वाहन से आएंगे तो सेक्टर-18 की मल्टीलेवल कार पार्किंग में गाड़ी खड़ी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

5 of 6
मिठाइयां और पार्लर
सेक्टर-50 की मार्केट में पार्लर की संख्या ज्यादा है। दिवाली पर खूबसूरती बढ़ाने के लिए यहां पर आ सकते हैं। यहां पर बेकरी शॉप भी हैं। वहीं, सेक्टर-41 में मिठाइयों की दुकानें ज्यादा हैं जहां हर तरह की मिठाइयां उपलब्ध हैं। सेक्टर-50 और सेक्टर-41 की मार्केट आमने सामने बनी हुई है। 
पार्किंग : दोनों मार्केट में पार्किंग की जगह है, लेकिन शाम के समय पार्किंग की दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सस्ते कपड़ों के लिए अट्टा और ब्रह्मपुत्र मार्केट   
दिवाली पर नए कपड़े पहने की मान्यता है। ऐसे में अट्टा मार्केट में कपड़ों की खरीदारी की जा सकती है। यहां दिल्ली से भी खरीदारी के लिए लोग आते हैं। वहीं, ब्रह्मपुत्र शॉपिंग कांप्लेक्स में भी कपड़ों की ढेरों वैरायटी उपलब्ध है। इस मार्केट को देखकर दिल्ली के पालिका बाजार की याद आ जाएगी। अट्टा मार्केट के बाद ये ब्रह्मपुत्र मार्केट दूसरी मार्केट है जहां पर मोल भाव किया जा सकता है। इसी रोड पर कुछ दूरी चलते ही गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स मार्केट है। इसमें रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर, बेकरी की शॉप समेत कई दुकानें बनी हुई हैं।
पार्किंग : दोनों मार्केट के बाहर पार्किंग होती है, लेकिन शाम के समय जाम लग जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें