फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमिताभ से मिल लिए, अब मोदी से मिलेंगे'

Wed, 05 Nov 2014 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी प्रोग्राम 'कौन बनेगा करोड़पति' जीतने वाले नरूला बंधुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा जताई है। नोएडा सेक्टर- 62 के आईएमएस कॉलेज में मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन


दिल्ली के अचिन और सार्थक नरूला ने केबीसी के आठवें सीजन में सात करोड़ रुपये जीत कर इतिहास रचा था। अचिन एक नीजी कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर हैं और सार्थक एसएससी की तैयारी कर रहे हैं।

पत्रकारों से दोनों भाइयों ने सात करोड़ रुपए जीतने के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ 25 लाख ही जीतने की उम्मीद की थी। लेकिन उनकी किस्मत और मेहनत ने उनका साथ दिया और वे सात करोड़ रुपये जीत गए।
विज्ञापन


युवाओं को संदेश देते हुए अचिन ने कहा कि हमें कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, हमेशा प्रयत्न करते रहना चाहिए और सबसे बड़ी बात धैर्य रखना चाहिए । उन्हें स्वयं केबीसी तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें