फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main: जेईई मेन में बच्चों ने लहराया परचम, टॉप 500 में काव्य-रिद्धिमा ने मारी बाजी; बताया सफलता का मंत्र

Sat, 19 Apr 2025 08:22 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई मेन 2025 में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इकोविलेज-1 सोसाइटी के काव्य शर्मा ने 99.99 परसेंटाइल लाकर 183वीं रैंक प्राप्त की। काव्य ने पहली परीक्षा में 99.88 परसेंटाइल हासिल किए थे, लेकिन संतुष्ट न होने पर प्रतिदिन आठ घंटे से अधिक पढ़ाई और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर यह सफलता हासिल की। 
विज्ञापन
काव्य शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधीन ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन में जिले के बच्चों ने परचम लहराया। जिले के ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी 17 वर्षीय काव्य शर्मा सेक्टर-62 स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी करते हैं। उन्होंने जेईई मेन में 183 रैंक हासिल की है। परीक्षा की तैयारी को लेकर कहा कि वह उनकी पढ़ाई का समय हर दिन अलग अलग रहता है। हालांकि औसतन वह आठ घंटे पढ़ाई करते हैं। सोशल मीडिया से दूर रहना आज के समय में काफी मुश्किल है। ऐसे में कुछ देर पढ़ाई करने के बाद 10 मिनट सोशल मीडिया के लिए दे देते हैं। इससे दिमाग भी तरोताजा बना रहता है।

विज्ञापन


फ्रेंड्स सर्कल से दूरी बनाकर रखती हैं
वहीं, छात्राओं में सबसे अच्छी रैंक हासिल करने वाली 17 वर्षीय रिद्धिमा सिंह ने बताया कि वह शहर की एकमात्र लड़की हैं, जिन्होंने छात्राओं में 233 रैंक हासिल की है। सेक्टर 105 निवासी संजू राठी ने बताया कि उनकी बेटी रिद्धिमा दिन में नौ घंटे पढ़ाई करती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी बहुत ही कम समय देती हैं। साथ ही किसी भी फ्रेंड्स सर्कल से दूरी बनाकर रखती हैं। उनके 10 वीं कक्षा में 99.98 प्रतिशत अंक आए थे। 12 वीं का रिजल्ट आना बाकी है। वह फिलहाल सेक्टर 62 स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में जेईई एग्जाम की तैयारी कर रही हैं। 

अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया 
उनकी तैयारी कराने वाले शिक्षक रमेश बतलिश ने बताया कि रिद्धिमा लगातार कोचिंग आती हैं। समय पर क्लास लेती हैं, इसी कारण उनकी यह रैंक आई है। इसी तरह अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रिद्धिमा के पिता ने राजीव कुमार ने बताया कि उसका फिलहाल सिर्फ एक लक्ष्य है, कि जेईई का पेपर क्लियर करना है। जेईई मेन क्लियर होने के बाद अब वह मई में होने वाली जेईई की तैयारियों के लिए जुट गई हैं। 
विज्ञापन


औसतन आठ घंटे पढ़ाई करते हैं
इसी के साथ ही जेईई मेन में 371 रैंक हासिल करने वाले अद्वय मयंक ने बताया कि उनके 10वीं में 98.4 अंक आए थे। गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी अद्वय ने बताया कि कोरोना के बाद से सोशल मीडिया से दूर रहना काफी कठिन है, लेकिन उनका कहना है कि उनके माता साथ देते हैं। उनका कहना है कि वह दिन में औसतन आठ घंटे पढ़ाई करते हैं।उनका एक ही लक्ष्य है कि वह जेईई मेन परीक्षा में सफलता हासिल करें।

जेईई एडवांस में भी सफलता हासिल करें
सेक्टर क्षितिज वुथू ने 588 रैंक हासिल की है। सेक्टर 39 स्थित एल्डिको यूटोपिया निवासी क्षितिज ने बताया कि वह अभी मेन क्लियर हो गया है। इससे आस जगी है कि अब मई में आने वाले जेईई एडवांस में भी सफलता हासिल करें। इसके लिए वह अभी से पढ़ाई में लग चुके हैं। उनका कहना है कि उनके शिक्षक और माता पिता सभी उनका पूरा साथ देते हैं।

टॉप 500 रैंक में आने वाले छात्रों ने बताया सफलता का मंत्र
जेईई मेन के रिजल्ट में टॉप 500 रैंक में शानदार प्रदर्शन करने वाले तीन छात्र रहे। इनमें से शहर के काव्य शर्मा ने 183वीं रैंक हासिल की है। वहीं शहर की रिद्धिमा ने 233वीं रैंक हासिल की है। इसके साथ ही अद्वय मयंक ने 371वीं रैंक हासिल की है। यह सभी दिन में औसतन 8 से 10 घंटे अपनी तैयारी के लिए देते हैं। समय पर अपने अपने टारगेट पूरा करते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी सीमित समय देते हैं।

टॉप 5000 रैंक में शहर के 30 से अधिक छात्रों ने दिखाया दम खम
शहर के छात्र छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से रैंक हासिल की। इनमें से टॉप पांच हजार रैंक तक की बात करें तो शहर की करीब 30 छात्रों ने अपना दम खम दिखाया और देश में अपना नाम रोशन किया। इनमें चार टॉपर काव्य शर्मा, रिद्धिमा सिंह, अद्वय मयंक और क्षितिज के अलावा अभिषेक मोहन (743 रैंक), आरूष मिथल (796 रैंक), पलक शर्मा (1105 रैंक), आर्यमन सिंह (1290 रैंक), दिव्यांशु (1867 रैंक जनरल में और एससी में 30 रैंक), श्लोक बंसल (1998 रैंक) समेत अन्य छात्र छात्राएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें