फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैटरीना से नहीं मिल पाए, लौट के छात्र घर को आए

Wed, 09 Jul 2014 02:04 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कैटरीना और अन्य हीरोइन-हीरो से मिलने की हसरत लेकर मुंबई गए तीनों छात्र मंगलवार रात लौट आए। कविनगर पुलिस और उनके परिजन उन्हें मुंबई से लेकर आए।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि फिल्में देखकर उन्हें फिल्म स्टार को देखने की इच्छा हुई कि जिन्हें वे टीवी और सिनेमा हाल में देखते हैं, वे असल में दिखते कैसे हैं। उनमें से एक छात्र के पास अपने पिता का एटीएम था, जिससे उन्होंने पैसे निकाले और ट्रेन से मुंबई पहुंच गई थे।

बता दें कि लापता हुए छात्रों में वैभव शर्मा, कशिश कुमार और रितेश हैं। तीनों पड़ोसी हैं। इनकी उम्र करीब 13-13 साल है। विवेकानंदनगर केही एक स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह तीनों एक साथ पढ़ाई करने की बात कहकर निकले थे। लेकिन जब शाम तक भी नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई। नहीं मिलने पर परिजन परेशान हो गए। तब उन्होंने कविनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

तीनों मुंबई कैटरीना कैफ और अन्य हीरो-हीरोइनों को देखने की हसरत में वहां पहुंच गए थे। रविवार को वे मुंबई के बांद्रा में देशमुख सिपाही को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए मिले थे।
विज्ञापन


सिपाही ने उन्हें निर्मल चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ कर कविनगर पुलिस से संपर्क किया। कविनगर पुलिस छात्रों के परिजनों को लेकर मुंबई रवाना हो गई थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें