फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी की पेश की मिसाल, कश्मीरी ड्राइवर ने 10 लाख कैश से भरा बैग लौटाया

Mon, 24 Jun 2019 09:05 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कश्मीरी ड्राइवर
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में एक यात्री ने अपना नकदी से भरा बैग और कुछ जरूरी सामान अहर्बल वाटर फॉल के पास खो दिया। वहां मौजूद एक कश्मीरी टैक्सी ड्राइवर तारीक अहमद नाइकू को यह बैग मिला। जिसके बाद उसने ईमानदारी का परिचय देते हुए वह बैग पर्यटक गुलाम मोहम्मद को वापस लौटा दिया। 

विज्ञापन


पर्यटक गुलाम मोहम्मद ने बताया कि वह भोपाल से कश्मीर घूमने आया था। वह शुक्रवार को कुलगाम के अहरबल वॉटर फॉल पहुंचा था, जहां उसका यह बैग खो गया। बैग में दस लाख रुपए नकद और कुछ जरूरी सामान के साथ तीन मोबाइल फोन मौजूद थे। 

कश्मीरी टैक्सी ड्राइवर तारीक ने बताया कि वह अहरबल से शुक्रवार को लौट रहा था कि उसे एक बैग सड़क किनारे पड़ा मिला। जब उसने यह बैग उठाकर देखा तो उसमें तीन छोटे-छोटे पाउच में नकदी, तीन मोबाइल व जेवरात मौजूद थे, जिसके बाद उसने बैग में मौजूद मोबाइल के द्वारा यात्री से सम्पर्क किया और यह बैग वापस लौटाया। 
विज्ञापन


कश्मीर टैक्सी ड्राइवर की ईमानदारी को देखते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष व जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में तारीक की ईमानदारी को लेकर तारीफ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें