गाजियाबाद के सेंट्रल स्कूल हॉस्टल की दूसरी मंजिल की छत से गिरकर 11वीं के एक कश्मीरी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह लद्दाख का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार यह घटना देर रात लगभग 12 बजे के आसपास हुई है लेकिन पुलिस को इसकी सूचना सुबह 9 बजे दी गई है।
यह भी पढ़ें:नाबालिग नौकरानी को बंधक बनाकर करती थी मनमानी
टीओआई के अनुसार मो. सफी नाम के उस छात्र को घटना के तुरंत बाद हॉस्टल स्टाफ के लोग सर्वोदय हॉस्पिटल ले गए जहां इलाज के दौरान सुबह 5.30 बजे उसकी मौत हो गई। मृत छात्र की बहन दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ती है जबकि उसके माता-पिता कश्मीर में रहते हैं।
गाजियाबाद के एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है, जल्द ही इस घटना खुलासा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्र का शरीर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में आत्महत्या जैसा कोई केस नहीं है लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इसके लिए हॉस्टल में रहने वाले अन्य लड़कों और सफी के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।