फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: बडगाम से दिल्ली तक 24 घंटे में पहुंचेगा कश्मीर का सामान, उत्तर रेलवे ने शुरू की नई रैपिड कार्गो सेवा

Sun, 19 Apr 2026 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह सेवा नई दिल्ली (आदर्श नगर) से बडगाम के बीच चलाई जा रही है। इसके माध्यम से कश्मीर के ताजे फल, केसर और हस्तशिल्प उत्पाद मात्र 24 घंटे के भीतर दिल्ली पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन
कश्मीर से दिल्ली तक पहली कार्गो पार्सल ट्रेन को उपराज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी, file - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे ने दिल्ली और कश्मीर के बीच तेज माल ढुलाई को बढ़ावा देने के लिए नई डेली रैपिड कार्गो सेवा शुरू की है। यह सेवा नई दिल्ली (आदर्श नगर) से बडगाम के बीच चलाई जा रही है। इसके माध्यम से कश्मीर के ताजे फल, केसर और हस्तशिल्प उत्पाद मात्र 24 घंटे के भीतर दिल्ली पहुंचाए जाएंगे।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, रैपिड कार्गो सेवा को फिलहाल प्रायोगिक आधार पर अप्रैल से 31 मई तक नियमित रूप से शुरू किया जाएगा। इस दौरान इसकी उपयोगिता और मांग का आकलन किया जाएगा। उसके बाद इसे स्थायी रूप से शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। नई सेवा का उद्देश्य कश्मीर के किसानों, व्यापारियों और कारीगरों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि उनके उत्पाद सीधे और तेजी से राजधानी तक पहुंच सकें। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और उपभोक्ताओं को भी ताजे उत्पाद समय पर मिल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें