फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हनुमान मंदिर से कश्मीरी गेट तक यातायात होगा सुगम, दो यू-टर्न यातायात के लिए किए गए बंद

Tue, 07 May 2024 04:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कश्मीरी गेट बस अड्डे के आसपास और रिंग रोड पर हनुमान मंदिर से कश्मीरी गेट तक यातायात को सुगम बनाने के लिए दो यू-टर्न यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
कश्मीरी गेट के पास बंद किया गया यू-टर्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीरी गेट बस अड्डे के आसपास और रिंग रोड पर हनुमान मंदिर से कश्मीरी गेट तक यातायात को सुगम बनाने के लिए दो यू-टर्न यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी और यातायात पुलिस ने निगम बोध घाट के पास के यू-टर्न (जो सलीम गढ़ किले तक पहुंच प्रदान करता है) और रिंग रोड पर कश्मीरी गेट की ओर जाने वाले यू-टर्न को बंद कर दिया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दोनों यू-टर्न को ट्रायल के तौर पर बंद किया गया है। बीते दिनों पीडब्ल्यूडी और यातायात की टीम में इसका निरीक्षण भी किया है। बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था से रिंग रोड़ पर सामान्य दिनों में लगने वाला जाम और यातायात दबाव काफी कम हुआ है। ऐसे में इस व्यवस्था को हमेशा के लिए लागू किया जा सकता हैै।

याेजना के तहत निगम बोध घाट यू-टर्न पर कट बंद कर वाहनों को मोनेस्ट्री से यू-टर्न लेने को कहा गया है। साथ ही आइएसबीटी यू-टर्न बंद होने से वाहन चालकों को हनुमान सेतु से लगभग 150 मीटर आगे से यू-टर्न लेने की व्यवस्था बनाई गई है। सड़क सुरक्षा पर एनजीओ चलाने वाले अतुल रणजीत कुमार ने बताया कि व्यवस्था के लागू होने से बस अड्डे के सामने वाले स्थान पर यातायात की स्थिति बेहतर हुई है। इससे पहले यहां पर भारी यातायात का दबाव रहता था। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले रिंग रोड़ की तरफ जाने वाली बसें व रिंग रोड़ से तीस हजारी की तरफ जाने वाले वाहन आपस में मर्ज होते थे। इस वजह से बस अड्डे के सामने यातायात का भारी दबाव होता था। अब बस अड्डे से निकलने वाली बसों का रिंग में मंर्जिंग बिंदु आगे बढ़ा दिया गया है। इससे बसें सीधे रिंग रोड़ में मर्ज नहीं हो रही हैं। 
विज्ञापन


दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के रूप में है कश्मीरी गेट की पहचान 
वर्ष 2018 में यातायात पुलिस ने पैदन यात्रियों की भारी आवाजाही और सड़क दुर्घटनाओं के कारण कश्मीरी गेट बस अड्डे  के सामने वाले क्षेत्र को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के रूप में पहचाना था। हालांकि यहां पर बीते वर्षों के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई कदम भी उठाए गए हैं। बतां दें कि सिविल लाइंस के नजदीक स्थित कश्मीरी गेट पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। यहां पर मालवाहक वाहनों का भी बड़ी संख्या में आवागमन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें