फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चांद छुपा धुंध में... प्रदूषण के कारण करवा चौथ पर निराश हुईं सुहागिनें, चांद के दीदार में हुई मुश्किलें

Wed, 04 Nov 2020 09:54 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में नहीं दिख रहा चांद - फोटो : अमर उजाला
पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिन स्त्रियों ने आज करवा चौथ का व्रत रखा है। इस व्रत की तैयारी तो वो लोग काफी समय से कर रही थीं, आज वो दिन भी आ गया जब सोलह शृंगार करके महिलाएं शाम के चांद का इंतजार कर रही हैं। देश के अन्य हिस्सों में तो महिलाओं ने चांद का दीदार कर अपना व्रत खोला, लेकिन राजधानी दिल्ली का नजारा कुछ और ही रहा। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
karwa chauth - फोटो : ट्विटर
दिल्ली एनसीआर में बीते 24 घंटों से भारी धुंध और कोहरे की चादर है। इसके कारण कई इलाकों में आसमान में करवा चौथ का चांद सुहागिन महिलाएं नहीं देख पाईं। 
विज्ञापन

3 of 5
karwa chauth - फोटो : ट्विटर
वायु प्रदूषण का प्रकोप दिल्ली में इस तरह बढ़ गया है कि पूरा आसमान धुंध की चादर से ढंक गया है। सुबह से इंतजार कर रही महिलाओं को चांद नजर नहीं आया। इसे लेकर महिलाओं के चेहरे पर मायूसी दिखी।

 

4 of 5
Karwa Chauth - फोटो : Facebook
मालूम हो कि दिल्ली में चांद निकलने का समय 08:12 बजे शाम का बताया गया था, लेकिन 09:30 बजे तक भी कई इलाकों में चांद नजर नहीं आया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karwa chauth - फोटो : PTI
गुरुग्राम सेक्टर-17 मंदिर के माधव आचार्य के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को ही यह व्रत किया जाता है। उन्होंने बताया था कि बुधवार शाम चार बजे से छह बजे तक संध्या पूजा का शुभ मुहूर्त था। दिल्ली में महिलाओं ने संध्या पूजा तो कर ली लेकिन प्रदूषण के कारण चांद ने उन्हें निराश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें