पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिन स्त्रियों ने आज करवा चौथ का व्रत रखा है। इस व्रत की तैयारी तो वो लोग काफी समय से कर रही थीं, आज वो दिन भी आ गया जब सोलह शृंगार करके महिलाएं शाम के चांद का इंतजार कर रही हैं। देश के अन्य हिस्सों में तो महिलाओं ने चांद का दीदार कर अपना व्रत खोला, लेकिन राजधानी दिल्ली का नजारा कुछ और ही रहा।