नई दिल्ली। साकेत कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कार्तिक तापड़िया को तत्काल प्रभाव से तीस हजारी कोर्ट का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (मुख्यालय) के कार्यालय से संबद्ध करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल अरुण भारद्वाज की तरफ से जारी इस आदेश की जानकारी आधिकारिक नोटिस के माध्यम से दी गई है। संवाद